फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Worshiping Maa Shailputri and wishing for prosperity

मां शैलपुत्री की आराधना कर समृद्धि की कामना

Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Maa Shailputri and wishing for prosperity
फोटो नंबर-8- शहर के पुरानी बाजार स्थित मां काली मंदिर में पूजन करते भक्तगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शारदीय नवरात्र पर गुरुवार को पहले दिन देवी मंदिरों व घरों में भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना कर सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। घरों में भक्तों ने कलश स्थापना कर विधि विधान से पूजा पाठ कर नव दिनों का व्रत शुरू किया। मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से आसपास का माहौल गूंजता रहा। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र पर मां भगवती की पूजा अर्चना की धूम रही।
जिले में शहर सहित राजापुर, मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी, भरतकूप, शिवरामपुर आदि क्षेत्रों में लगभग एक हजार से अधिक स्थानों पर पहले दिन मां अंबे की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। शहर में नई बाजार, पुरानी बाजार, मिशन रोड सहित कस्बों व गांवों में जगह- जगह मूर्ति स्थापित की गई है। घरों में मां भगवती के गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन

उधर, शहर के पुरानी बाजार,नई बाजार, शंकर बाजार, राजापुर, मऊ, मानिकपुर, भरतकूप व शिवरामपुर आदि स्थानों पर प्राचीन मंदिरों में भोर होते ही भक्त पहुंचने लगे। महिलाओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। देवी मंदिरों में जलाभिषेक करने की होड़ सी लगी रही। मंदिरों के बाहर से प्रसाद खरीद कर महिलाओं ने मां काली को चढ़कर पूजा पाठ कर जलाभिषेक किया। इसके बाद आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed