{"_id":"69bed3cddec4341a150e89de","slug":"worship-of-the-new-maa-bindwasini-temple-on-bindkut-mountain-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-128621-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिन्दकूट पर्वत पर नए मां बिन्दवासिनी मंदिर का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिन्दकूट पर्वत पर नए मां बिन्दवासिनी मंदिर का पूजन
Sat, 21 Mar 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो न-21सीकेटीपी 18 शिलायांस कार्यक्रम में पूजन करते विधायक व अन्य। संवाद
मऊ (चित्रकूट)। बिन्दकूट पर्वत पर स्थित सदियों पुराने मां बिन्दवासिनी मंदिर के जीर्ण-शीर्ण होने से उसी स्थान पर नए मंदिर बनेगा। मऊ मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर निर्माण का नींव पूजन किया।
विधायक द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि मां बिन्दवासिनी के मंदिर निर्माण में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कोटरा गांव तक सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया। विधायक ने धर्म और सनातन के मार्ग पर चलने के महत्व पर बल दिया और बताया कि क्षेत्रीय लोगों की मां बिन्दवासिनी में गहरी आस्था है। इस मौके पर प्रेमदास महंत, विनोद बलुआ, प्रधान महेंद्र बलुआ सहित कोटरा गांव और आसपास के क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।