फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Workers pull chains, reach village without investigation

चेन पुलिंग कर उतरे श्रमिक, बिना जांच के गांव पहुंचे

Mon, 25 May 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Workers pull chains, reach village without investigation
चित्रकूट। शहरों में रहने वाले श्रमिकाें को लाने के लिए कई श्रमिक ट्रेनें रोजना चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं। जिसमें अधिकतर ट्रेन नहीं रुकती। सोमवार को आई ट्रेन में भी ऐसा ही हुआ। श्रमिकों ने चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन के ठीक पहले ओवर ब्रिज के रेलवे फाटक के पास सुबह करीब पांच बजे चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद आधा सैकड़ा श्रमिक उतरकर अपने-अपने गांव चले गए। कुछ देर बाद ट्रेन प्रयागराज स्टेशन के लिए रवाना हो गई। जानकारी होते ही आरपीएफ व जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक यात्री बिना जांच के भाग चुके थे।
विज्ञापन

अब वह सब सीधे अपने गांव चले गए हैं जिनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया। यह सब किस गांव के थे यह भी किसी को जानकारी नहीं है। इस समय कई रूटों से श्रमिकों को लेकर ट्रेनें चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन से गुजर रही हैं। जिसमें अधिकतर ट्रेन यहां पर नहीं रुकती जो बनारास व प्रयागराज में रुक रही हैं। सोमवार को ट्रेन नंबर 47067 तड़के बांदा रेलवे स्टेशन से होते हुए प्रयागराज के लिए जा रही थी। जब यह ट्रेन चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो ओवरब्रिज के रेलवे फाटक के पास ट्रेन में सवार श्रमिकाें ने चेन पुलिंग कर रोक दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रमिक ट्रेन से उतरकर अपने-अपने गांव चले गए। कुछ देर में ट्रेन आगे बढ़ी।
विज्ञापन

चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरसी यादव ने बताया कि 24 मई रविवार को सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर ट्रेन नंबर 47067 प्रयागराज के लिए जा रही थी। जो चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो किसी श्रमिक ने ट्रेन की जंजीर खींच दिया। जिससे दो मिनट तक ट्रेन रुकी रही। उन्हाेंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि हो सकता है ट्रेन से श्रमिक उतरने के लिए ट्रेन को रोका हो। आधा सैकड़ा श्रमिकों के उतरने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed