{"_id":"f58e1d08fbfe439c9c9fa6785d9788e7","slug":"women-deadbody-thrown-away-after-muder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर काटकर महिला का शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर काटकर महिला का शव फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 19 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर में यमुना नदी पुल के पास महेवाघाट पर एक महिला की सिरकटी निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला की दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई है। माना जा रहा है कि घटना को कही और अंजाम देने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
राजापुर में यमुना नदी पुल पर स्थित महेवाघाट जिला कौशांबी के अंतर्गत आता है। इसके पास मंगलवार सुबह लोगों ने एक महिला की सिरकटी लाश देखी तो हड़कंप मच गया। वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शव पूरी तरह से निर्वस्त्र था। जिस्म पर चोट और खरोच के निशान भी नहीं थे। हत्या के दौरान संघर्ष जैसे कोई संकेत भी नहीं मिले।
विज्ञापन
मृतका की एक अंगुली में सोने की अंगूठी और कलाई पर ब्रेसलेट मिला है। शव की हालत देखकर माना जा रहा है कि वह किसी ठीक ठाक घर से थी और उसकी हत्या कुछ घंटों पहले ही की गई होगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे महेवाघाट के एसओ अर्जुन सिंह ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर खून और संघर्ष के निशान न मिलने पर पुलिस की आशंका है कि घटना कहीं और हुई है। इसके बाद शव को यहां लाकर यमुना नदी में फेंकने का प्रयास किया गया। शव भारी होने की वजह से वे नदी में नहीं फेंक पाए और यहीं छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुराचार के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।