{"_id":"10a4f82885f737bea491d165acd388f8","slug":"women-can-change-the-society-cjm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं चाहें तो बदल सकती हैं समाज- सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं चाहें तो बदल सकती हैं समाज- सीजेएम
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में सामाजिक विकास संस्थान के परिवार परामर्श केंद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीजेएम अच्छेलाल सरोज ने कहा कि महिलाएं खुद में सक्षम हैं और वे चाहें तो समाज को बदल सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाएं ही बच्चे में अच्छे संस्कार डालकर एक अच्छा नागरिक बना सकती हैं। इससे समाज में बदलाव आएगा।
महिलाएं घर से बाहर निकलें तभी वे जागरूक हो सकेंगी और अपने अधिकारों को जान सकेंगी। विशिष्ट अतिथि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रशांत बिलगैया ने महिला अधिकार से संबंधित धाराओं पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया।
विज्ञापन
संजय सिंह चौहान, प्रो. शिवराज सिंह सेंगर, डा. विनोद शंकर सिंह ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उधर, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में विश्व महिला दिवस पर मानस कोकिला मंदाकिनी देवी, अधिवक्ता संगीता जोशी नगर पंचायत की अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी आदि ने महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की सीख दी।
विज्ञापन
सद्गुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष उषा जैन, डा. पूनम आडवानी, मौसम जैन एवं डा. बीके जैन आदि मौजूद रहे।