{"_id":"68d6e69d41af98e788031dca","slug":"women-are-leaving-their-kitchens-and-queuing-up-for-fertiliser-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-121389-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महिलाएं चौका-चूल्हा छोड़कर खाद के लिए लगा रहीं लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महिलाएं चौका-चूल्हा छोड़कर खाद के लिए लगा रहीं लाइन
Sat, 27 Sep 2025 09:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी-12- परिचय- खाद के लिए पहाड़ी खरीद केंद्र में लगी महिला किसानों की लाइन । संवाद
चित्रकूट। महिलाएं चौका-चूल्हा छोड़कर दो बोरी खाद के लिए सहकारी समितियों में इन दिनों लाइन लगा रही हैं। शुक्रवार को भी खाद केंद्रों में लंबी लाइन लगी रहीं। कुल 18 केंद्रों में खाद बांटने का दावा किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से 380 एमटी खाद का आवंटन अलग से कई केंद्र में किया गया है।
रबी की फसल के लिए किसान केंद्रों में डीएपी खाद लेने पहुंच रहे हैं। जहां महिला किसान भी शामिल रहती हैं। तेज धूप में उन्हें खाद लेने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कर्वी सहकारी केंद्र मेंं खाद लेने आईं कपसेठी की सुनीता ने बताया कि घर में खाना नहीं बनाया और खाद लेने सुबह से आ गए हैं। चार घंटे से खाद लेने के लिए लाइन लगाए है। इसके बाद भी खाद नहीं मिली।
कसहाई की रजनी सिंह ने बताया कि इन दिनों चूल्हा चौका छोड़ कर खाद के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। खाद नहीं मिली तो फसल अच्छी नहीं होगी। इस लिए पहले खाद लेना बहुत जरूरी है। शुक्रवार को कर्वी, रैपुरा, ऐंचवारा, किहुनिया, हन्ना विनैका, रसिन, पहाड़ी, रामपुर कल्यणगढ़, भैसोंधा, बोड़ी पोखरी आदि समितियों में सहकारिता विभाग ने खाद बांटे जाने का दावा किया।
विज्ञापन
इनसेट
शासन से डीएपी खाद की मांग
चित्रकूट। सहकारिता विभाग के सहायक उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि बफर में रखी 380 एमटी खाद केंद्रों के लिए आवंटित की गई है। इसके अलावा शासन से डीएपी की खाद की मांग की गई है। जिन 11 केंद्रों डीएपी खाद नहीं जाती थी। उनमें भी जिला प्रशासन की तरफ से डीएपी खाद का आवंटन किया गया है। इसमें आईएफडीसी, सीतापुर रूरल, भौरी, पीसीएफ कर्वी, इफको ई-बाजार बराछी, एग्रीजंक्शन केंद्र लालता रोड, अमानपुर, शिवरामपुर, रगौली, बूढ़ा सेमरवार, राजापुर, लूपलाइन, तौरा शामिल है। जहां पर डीएपी खाद भेजी जा रही है।
इनसेट
जरूरत के हिसाब से उपलब्ध हो खाद : विधायक
चित्रकूट। जिले में खाद की किल्लत को देखते हुए विधायक अनिल प्रधान ने डीएम शिवशरणप्पा को पत्र लिखा है। कहा कि सभी समितियों में जरूरत के हिसाब से खाद उपलब्ध कराई जाए। कहा कि रबी की फसल की बुआई का समय आ गया है। खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। खाद केंद्र के प्रभारी अपने चहेतों को खाद का वितरण कर रहे हैं। यह भी कहा कि चिल्लीमल, हस्ता ,देवारी तक नहर में पानी छोड़ जाए। नहर में पानी नहीं छोड़ने से धान की फसल सूख रही है। यदि नहरें नहीं चलाई गईं तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
खाद की किल्लत पर बसपा का प्रदर्शन
चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी ने खाद की किल्लत पर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम शिवशरणप्पा को दिए ज्ञापन में मांग की गई कि सभी केंद्रों में खाद उपलब्ध कराई जाए। बसपाइयों ने कहा कि खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। लंबी लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। किसानों को महंगे दाम प्राइवेट दुकानों से खाद लेनी पड़ रही है। सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। काला बाजारी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा, सोमपाल वर्मा, जगदीश यादव, विनय कुमार पाल, मान सिंह कुशवाहा, विकास पटेल, आदित्य पटेल, विक्रांत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद