फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women are joining the mainstream of society by becoming self-reliant

Chitrakoot News: आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्य धारा में जुड़ रहीं महिलाएं

Sat, 25 Oct 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 25 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women are joining the mainstream of society by becoming self-reliant
चित्रकूट। भाजपा महिला मोर्चा के महिला सम्मेलन में नरैनी विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का बखान किया। साथ ही उन्हें अधिकार भी बताए। कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को रैन बसेरा भजन संध्या परिसर में आयोजित महिला सम्मेलन में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की ठोस नींव रखी है। जिसका आगाज उज्जवला योजना से हुआ था। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं की शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ रही हैं। ऑपरेशन सिन्दूर में विंग कमांडर व्योमिका व सोफिया कुरैशी जैसी बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय नारी केवल घर तक ही सीमित नहीं, बल्कि विश्व मंच पर भारत का परचम फहरा रही हैं।
विज्ञापन


रंजना उपाध्याय ने कहा कि सभी महिलाएं संकल्प लेकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाएं। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वर्तमान युग नारी नेतृत्व का युग है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि गांव की महिलाएं हों या शहर की, भविष्य में वह सभी क्षेत्र में परचम लहराएंगी। जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी ने महिलाओं को आत्मविश्वास और एकजुटता के साथ सशक्त होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री विनीता द्विवेदी, सुनीता श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष राखी चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी गीता तिवारी, साधना सिंह, सुधा श्रीवास्तव, प्रिया माथुर आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed