फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women and girls know right about Google Meet

चित्रकूट: गूगल मीट से महिलाओं व छात्राओं ने जानी हक की बात

Wed, 25 Nov 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Women and girls know right about Google Meet
चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हक की बात जिलाधिकारी के साथ गूगल मीट के माध्यम से आनलाइन संवाद का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं व छात्राओं ने अपने हक की बातें जानीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने गूगल मीट के माध्यम से विकासखंड कर्वी के चित्रकूट इंटर कालेज की छात्रा प्रज्ञा पांडेय, रीता देवी, मानिकपुर की जानकी देवी, पहाड़ी, मऊ व रामनगर की महिलाओं व बालिकाओं से आनलाइन वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं हैं महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों को लिखित रूप से दें। जिस पर कार्रवाई कराई जाएगी। बालिकाओं से कहा कि सक्षम बनें और शिक्षा के स्तर पर बढ़-चढ़ कर भाग लें। कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। बाल अधिकार पर भी कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय पर एक शिकायत पेटिका है। कोई भी समस्या हो तो गोपनीय तरीके से पत्र लिखकर उसमें डालें। अवश्य कार्रवाई कराई जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि जिन महिलाओं से पति के संबंध में उत्पीड़न की वार्ता हुई है, परिवार परामर्श केंद्र पर संपर्क कर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed