{"_id":"67af89cea09731cf8002b1c1","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113128-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट / सरधुवा। थाना सरधुवा क्षेत्र के दरसेड़ा गांव में गुरुवार की रात को संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही है।
दरसेड़ा निवासी फूलचंद्र ने बताया कि पत्नी राजकुमारी (45) को रात नौ बजे अचानक पेट में दर्द हुआ। स्थानीय डॉक्टर ने पेट में गैस होने की बात कही। कुछ देर बाद पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे औदहा निवासी भाई रामभजन ने बताया कि दिन में बहन राजकुमारी से बात हुई थी। तब बहन ने कोई बात नहीं बताई था। रात में मौत की सूचना मिली है। आशंका है कि बहन की हत्या की गई है।
थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि मायके पक्ष की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा। उसके तीन पुत्र राधेकृष्ण, दीपक कुमार, कुलदीप व दो पुत्री सीमा और रोशनी हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)