{"_id":"682b7fccda17f6f2270ca377","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-murder-alleged-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-116016-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
संगीता देवी
- फोटो : परिजन।
मऊ। थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव में रविवार की रात महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले खुदकुशी बता रहे हैं।
ताड़ी गांव निवासी लवकुश निषाद ने बताया कि घर में पत्नी संगीता देवी (25) के साथ डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक के अलावा छोटा भाई छोटू, छोटी बहन छोटकी व उसके दादा रहते हैं। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रविवार की रात पत्नी बिना कुछ बताए कमरे में चली गई। वहां साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह बहन छोटी कमरे के अंदर गई तो शव फंदे में लटक रहा था। उसने चिल्लाकर परिजनों को बुलाया। इसके बाद पुलिस सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था।
उधर, सूचना पर महिला के पिता टिकरा टोला मऊ निवासी संतलाल निषाद ससुराल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटी की पहले दूसरी जगह शादी की थी। करीब दो साल पहले बेटी ने लवकुश से शादी कर ली। बताया कि फंदा लगाने के बाद बेटी के पैर जमीन से टिके थे। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि परिजनों ने उसकी हत्या की है। फंदा लगाने की बात गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना का कारण नहीं बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।