{"_id":"64d1337093ffc600820d5b88","slug":"woman-strangulated-to-death-rape-not-confirmed-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-840-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गला दबाकर हुई महिला की हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गला दबाकर हुई महिला की हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
विज्ञापन
मारकुंडी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कस्बे से दो किमी दूर जंगल में भैंस चराने गई महिला का शव मिलने के बाद दूसरे दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। इसमें यह स्पष्ट हुआ कि महिला की साड़ी से ही गले में फंदा बनाकर हत्याकी गई है। दुष्कर्म मामले की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है।
रविवार को मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की लगभग 45 साल की महिला का शव संदिग्ध स्थिति में जंंगल में मिला था। इस पर परिजनों ने दुष्कर्म व हत्या की आशंका जताई थी लेकिन किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसमें यह स्पष्ट हो गया कि है महिला की साड़ी से ही गले में फंदा बनाकर हत्या की गई है।
उसके शरीर में कई जगह घास व मिटटी लगी होने के पीछे यह बताया जा रहा है कि महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे काफी दूर तक घसीटा है। दुष्कर्म मामले की पुष्टि न होने से उसकी स्लाइड बनाकर जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया है। सोमवार को परिजन थाने आए थे लेकिन अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।