{"_id":"626047678b10c01c332d9802","slug":"woman-s-death-uproar-by-family-members-chitrakoot-news-knp692328485","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा
विज्ञापन
फोटो-6- पूर्णिमा- फाइल फोटो । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बीमारी के चलते इलाज के दौरान शिक्षक की पत्नी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। शव को लेकर परिजन घर आ गए तो पहुंचे मायका पक्ष ने प्रताड़ित करने और सही इलाज न कराने के आरोप लगाकर हंगामा काटा। ससुरालीजनों का कहना है कि मायके पक्ष को सूचना दी गई है जबकि मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर मारने की आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर चौगलिया मोहल्ला निवासी प्राइवेट शिक्षक रामशरण द्विवेदी की पत्नी पूर्णिमा (38) को मंगलवार की शाम बीमारी के चलते हालत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां रात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी इसी बीच जबलपुर के गोरखपुर मोहल्ला निवासी मृतका की बहन मधु शर्मा और भाई ब्रजेश तिवारी सीतापुर पहुंचे।
उन्होंने बहन को प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है। इससे मोहल्ले में हंगामा होता रहा। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि एक साल पहले भी इसी तरह की लापरवाही से उनकी बहन पूर्णिमा की हालत खराब हुई थी। उसे लेकर जबलपुर में इलाज कराया। इसके बाद बहन को विदा करने से इंकार किया था लेकिन पति जिद कर लिवा लाए। आरोप लगाया कि फिर तबियत खराब होने पर बहन का समय से इलाज नहीं कराया गया और न सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी शादी वर्ष 2003 में हुई थी। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।