फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman protests by jumping into waterlogged

Chitrakoot News: जलभराव में कूदकर महिला ने जताया विरोध

Thu, 06 Jul 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman protests by jumping into waterlogged
चित्रकूट। विसंडा पहाड़ी मार्ग में परसौंजा गांव के पास सड़क में जलभराव की समस्या पर एक महिला ने पानी में कूद कर विरोध जताया। नारेबाजी कर कहा कि कई साल से यह समस्या है। इसके बावजूद जलभराव की समस्या का निदान नहीं किया गया। इससे बरसात के दिनों में सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क का गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जिले की पहाड़ी- विसंडा रोड़ परसौंजा गांव के पास लगभग 500 मीटर खराब है। पानी निकासी के लिए व्यवस्था न होने के कारण बरसात के समय हालत अधिक खराब हो जाते हैं। बुधवार को बरसात का पानी सड़क मेें भर जाने पर परसौंजा गांव की महिला रजिया राजपूत सड़क के जलभराव में कूद गई। इसके बाद जमकर विरोध जताया। कहा कि दस साल से यह समस्या है। कई बार ग्रामीणों ने सड़क खराब होने व जलभराव की समस्या पर अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया और न ही पानी निकासी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इलाका के अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि परसौंजा गांव के पास सडक़ खराब होने व जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा। बताया कि परसौंजा गांव के आगे इंटर कालेज व एक पब्लिक स्कूल है। इसी रास्ते से छात्र-छात्राएं आने जाने को मजबूर है। इस रोड से कौहारी, कहेटा, साईपुर, चिल्लामाफी, सिंहपुर आदि गांव पड़ते हैं। सकैड़ों वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि सड़क से पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है। इससे समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed