{"_id":"65e4c1f729f5a430fc068383","slug":"woman-gets-shock-due-to-crop-failure-dies-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105375-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फसल खराब होने से महिला को लगा सदमा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फसल खराब होने से महिला को लगा सदमा, मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में बारिश और ओले से फसल खराब होेने से बुजुर्ग महिला को सदमा लग गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घुरेटनपुर गांव निवासी बुद्धविलास ने बताया कि उनकी मां सुकरानी (75) शनिवार की देर शाम को तेज बारिश व ओलावृष्टि के बाद खेत देखने गई थीं। दावा किया कि खेत में बोई सरसों की फसल की बालियों को नीचे गिरा देख उसे सदमा लगा। वह बेहोश हो गईं। जानकारी होने पर परिजन घर लेकर आए। दावा किया कुछ देर के लिए होश में आने पर मां ने कहा कि इस बार की फसल भी बर्बाद हो गई है। कैसे आगे काम चलेगा। इसके बाद फिर वह बेहोश हो गईं।
इस पर उन्हें निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन पुत्र हैं। रविवार को परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भेजकर इसकी जानकारी की जा रही है।