फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman gave life on domestic dispute

चित्रकूट: घरेलू विवाद पर महिला ने दी जान

Sun, 11 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman gave life on domestic dispute
राजापुर। घरेलू कामकाज को लेकर पति से हुए विवाद से क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिरावल गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का शनिवार देर शाम को पत्नी सीमा देवी (32) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर सीमा ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
महिला द्वारा दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने खिड़की से कमरे में देखा तो महिला का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला के भाई पहाडी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसने 2010 में बहन की शादी वीरेंद्र से की थी। उसके एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शादी के कुछ वर्षों के बाद से ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार समझौता भी हो चुका था। उसने ससुरालियों पर पिटाई कर हत्या के बाद शव फांसी से लटकाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed