फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies in suspicious condition, accused of murder

Chitrakoot News: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 10 Jul 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition, accused of murder
चित्रकूट/पहाड़ी। पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव में घर के अंदर महिला का शव फंदे से लटकता मिला। महिला के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पहाड़ी थाने में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खुटहा गांव निवासी प्रियंका सिंह (26) का विवाह 2017 में परसौंजा गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह के साथ हुआ था। रविवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता अंबिका प्रसाद व मां गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए आए दिन ससुराली पुत्री को प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी वह फोन से देती थी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को भी प्रताड़ित करने की सूचना दी। रविवार को जानकारी मिलने पर यहां आकर देखा कि पुत्री के मुंह से ब्लड निकल रहा था। ससुराल वाले हत्या कर आत्महत्या का रूप दे रहे हैं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और पूरी जांच पड़ताल की। मृतका के नाक से खून निकला था। उसके कपड़ों में भी कुछ खून के निशान मिले हैं। पहाड़ी थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इधर पति धर्मेन्द्र ने बताया कि रात्रि में सभी लोग सो रहे थे। सवेरे जब फांसी से शव लटकता देखा तो जानकारी हुई। किसी प्रकार का कोई विवाद पत्नी से नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed