फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies in bike collision

Chitrakoot News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in bike collision
खेत जा रही थी महिला, बाइक सवार दो युवक हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के गनींवा चौकी अंतर्गत लोधोरा गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वो गुरुवार दोपहर बाद घर से खेत जा रही थी। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी। सीएचसी में नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोधोरा गांव निवासी शिवसागर ने बताया कि उनकी पत्नी शिवधानी गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे गांव की सड़क से अपने खेत की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मारी। इस भीषण टक्कर से शिवधानी सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहां पर नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के समय बाइक चला रहा युवक अपने दोस्त को मोटरसाइकिल चलाना सिखा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर महिला से टकरा गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed