फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies after delivery, newborn safe

Chitrakoot News: प्रसव के बाद महिला की मौत, नवजात सुरक्षित

Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, newborn safe
चित्रकूट। सीतापुर ग्रामीण की महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई, जबकि नवजात बच्ची स्वस्थ है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीतापुर ग्रामीण निवासी मिस्त्री राहुल ने बताया कि मंगलवार को घर में पत्नी चांदनी (24) को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर आशा कार्यकर्ता शांति देवी के माध्यम से सीतापुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। दोपहर को महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह उसका पहला प्रसव था। दो घंटे बाद महिला की अचानक हालत खराब हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कई बार डॉक्टर और स्टॉफ से कहने के बाद भी सही तरीके से इलाज नहीं किया गया। बाद में रेफर कर दिया गया।

इस पर जानकीकुंड अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां से भी लौटा दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस सूचना दिए शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया। बालिका स्वस्थ बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed