फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies after being hit by a vehicle on the highway

Chitrakoot News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से महिला की जान गई

Sun, 05 Oct 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 05 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a vehicle on the highway
चित्रकूट। हाईवे पर भरतकूप क्षेत्र के गोडा गांव में बकरी चराने जा रही एक महिला को शनिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी होते ही पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस भागे वाहन व चालक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

गोडा निवासी इमाम बक्स ने बताया कि उसकी पत्नी रसीदन बानो (37) शाम करीब चार बजे बकरी चराने जंगल की ओर जा रही थी। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बांदा की ओर से आए वाहन ने टक्कर मारदी। इसके बाद वह वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया। काफी देर तक महिला सड़क पर ही पड़ी रही।
विज्ञापन

राहगीरों से कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उसे लेकर सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके एक बेटी रुबीना बानो, दो बेटा राशिद अली व शाहिद अली हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed