{"_id":"6478e7e7bd370ecf6200ff34","slug":"woman-created-ruckus-by-accusing-lekhpal-chitrakutt-news-c-12-1-264472-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: लेखपाल पर आरोप लगाकर महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: लेखपाल पर आरोप लगाकर महिला ने किया हंगामा
Fri, 02 Jun 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। तहसील परिसर में स्थित लेखपाल भवन में एक महिला ने एक लेखपाल पर रुपये मांगने व काम न करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। इसी वाद विवाद के बीच महिला वहीं पर बेहोश हो गई। इससे तहसील के कर्मचारियों के हाथ पांव ढीले पड़ गए। कुछ देर बाद महिला होश में आई तो सभी कर्मचारियों की जान में जान आई। एसडीएम मानिकपुर ने आकर जब महिला को आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर वाद का निस्तारण कर दिया जाएगा तब महिला मानी और घर लौट आई।
गुरुवार को तहसील क्षेत्र के पतेरिया निवासी राजनारायण पुत्र गौरीशंकर अपनी भतीजी रीता के साथ मानिकपुर तहसील में आया था। विवादित भूमि के बंटवारे को लेकर लेखपाल से नक्शा बनवाने की बात कह रहा था। लेखपाल के टाल मटोल जवाब देने पर उसके साथ आयी भतीजी रीता आक्रोशित हो गई। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल रुपये मांग रहा है। रुपये न मिलने पर वह काम नहीं कर रहा है। उनके विरोधियों के साथ भी सांठगाठ किए हुए हैं। ऐसा कहते हुए उसने जमकर हंगामा काटा। इसी बीच महिला बेहोश होकर गिर गई।
जिस पर मौके पर मौजूद कुछ महिला कर्मचारियों द्वारा उसके चेहरे पर पानी के छींटे डालकर होश में लाया गया। इसके बाद एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने आश्ववासन दिया कि 15 दिन के अंदर वाद का निस्तरण कर दिया जाएगा तब महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह परिजनों के साथ घर लौट आई।