{"_id":"6aaece3184d618e2840b657a","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-murder-alleged-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136554-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महिला ने फंदा लगा की खुदकुशी, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महिला ने फंदा लगा की खुदकुशी, हत्या का आरोप
Sat, 19 Sep 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया है । मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बक्टा बुजुर्ग निवासी विष्णु निषाद की पत्नी वंदना ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वंदना की शादी 29 अप्रैल 2021 को हुई थी। दो माह पहले ही उसने बेटे को जन्म दिया था। वहीं मृतका के भाई महादेव निवासी प्रतापपुर थाना लालापुर, प्रयागराज ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है।
थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि मायका पक्ष ने अभी लिखित तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)