फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman caught with 12 grams of stolen gold

Chitrakoot News: चोरी का 12 ग्राम सोना के साथ महिला को दबोचा

Fri, 16 Jan 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman caught with 12 grams of stolen gold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




चित्रकूट। चोरी का माल खरीदने वाली महिला को राजापुर पुलिस व एसओजी ने मिलकर पकड़ा है। इसके कब्जे से 12 ग्राम सोना बरामद हुआ है। चोरी की घटना छह माह पूर्व हुई थी।इसमें पुलिस ने चार चोरों को पकड़ा था। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बेचने वाली महिला को पकड़ा है।



राजापुर के ग्राम पराको गांव निवासरी अजय कुमार पांडेय ने 18 जून को थाने में सूचना दी थी कि रात में वह अपने छत पर सोये हुए थे । सीढ़ियों का दरवाजा खुला था। रात में लगभग 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा उनकी अलमारी में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर लिए गए। उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगा हुआ है। जिसमें एक चोर का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। इस सूचना पर पुलिस ने मामला पंजीकृत किया।
विज्ञापन

थाना राजापुर व एसओजी की संयुक्त टीम ने सेमरिया मप्र निवासी राघवेन्द्र कुशवाहा उर्फ प्रिन्स, मनकुंवार निवासी शिवबली उर्फ रामबली निषाद व देवरा धारकुंडी निवासी विनोद कुशवाहा को पकड़ा था। इसके बाद 12 दिसम्बर को सेमरिया निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेला भेजा जा चुका है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पूछताछ में बताया गया कि चोरी का कुछ माल एक महिला को बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताए गए स्थान पर बुधवार की शाम को पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर महिला आरक्षी ने महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की गयी तो अपना नाम शंकर बाजार निवासी साधना सोनी बताया। पुलिस के अनुसार सात महीने पहले चोरों ने इसी महिला को तीन सोने की अंगूठी, एक लॉकेट ेव तीन-चार दाने सोने के बेचे थे। उन सभी जेवरात को अपने घर में गला दिया था।

जेवरातो का गला हुआ सोने की धातु का टुकडा उसके पास रखा है। महिला ने अपने घर के अन्दर से उसे निकाल कर दिया। जिसका वनज लगभग 12 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह, आरक्षी राहुल यादव, लवकुश, विमलेश, महिला आरक्षी दीक्षा यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed