फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman accuses constable of rape

Chitrakoot News: महिला ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 24 Jun 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 24 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses constable of rape
चित्रकूट। जिले के सरधुआ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर में बताया कि शादी का झांसा देकर गर्भपात कराया और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। सिपाही का कहना है कि उसकी सगाई हो गई है आरोप लगाने वाली महिला अपनी बहन के साथ शादी कराना चाहती थी लेकिन इन्कार करने पर अनर्गल आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की निवासी दो बच्चों की मां ने आरोप लगाया कि थाने का सिपाही गांव के एक परिचित के माध्यम से उसके घर आने जाने लगा। उसका पति अन्य प्रदेश में मजदूरी करता है। आरोप लगाया कि इसी दौरान सिपाही ने उसे अपने साथ शादी कर रखने का वादा कर तीन चार माह तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोप यह भी लगाया कि 21 जून 2023 को क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका तीन माह का गर्भपात भी कराया। अब साथ में रखने से इन्कार कर रहा है। शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में महिला ने कहा है कि इस घटना के बाद उसका पति अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है। ऐसे में वह अब सिपाही के साथ ही शादी कर रहना चाहती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीेपेंंद्र सिंह ने बताया कि झांसी क्षेत्र के निवासी आरोपी सिपाही ने आरोप गलत बताएं हैं। पूरे मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपों की जांच सीओ व थाना प्रभारी कर रहे हैं। महिला ने जहां गर्भपात कराने की बात कही है वहां पुलिस टीम जाकर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed