फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman accused of suicide in-laws in Delhi

दिल्ली में महिला ने की खुदकुशी ससुरालीजनों पर आरोप

Sun, 05 Jan 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of suicide in-laws in Delhi
सरैंया(चित्रकूट)। रैपुरा थानाक्षेत्र के लौढिहा गांव निवासी इंद्रसेन पटेल की पुत्री सविता ने दिल्ली में खुदकुशी कर ली। रविवार को वहां से जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर ही मौजूद ससुरालीजनों ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

सन 2018 में सविता की शादी मानिकपुर के छिगवा कदैला गांव निवासी चंद्रभान पटेल के पुत्र भानू से हुई थी। भानू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के कुछ माह बाद वह पत्नी को भी वहीं लेकर रखे था। मृतका के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले दिल्ली में उसकी पुत्री की मौत होने की सूचना मिली। ससुरालीजनों ने बताया कि सविता ने अज्ञात कारण के चलते घर में खुदकुशी कर ली है। दिल्ली में ही पोस्टमार्र्टम कराने के बाद शव गांव लेकर आए। इसी बीच मायका पक्ष के लोग पहुंचे और ससुरालीजनों पर दहेज उत्नीडन का आरोप लगाकर शव देने की मांग करने लगे। सरैंया पुलिस चौकी के सामने काफी देर तक दोनों पक्ष शव को ले जाने की जिद करते रहे। बाद में शव ससुरालीजन छिगवाकदैला गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मानिकपुर थानाप्रभारी केके मिश्रा व सरैंया चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed