फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   wo died of weather fever due to cold winds

सर्द हवाओं से बदला मौसम बुखार से दो की मौत

Sat, 14 Dec 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
wo died of weather fever due to cold winds
चित्रकूट। सर्द हवाओं व बारिश से मौसम का मिजाज बदलने से बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, ठंड लगने से एक को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भरतकूप निवासी पराग (35) पुत्र अर्जुन व मानिकपुर ब्लाक के सेमरदहा गांव निवासी रामशरध (30) पुत्र बंशी को बुखार आने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि जिला अस्पताल में बुखार व पेट दर्द के कई मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा मानिकपुर के चमरौंहा निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र रामप्रसाद को सर्दी लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने से बुखार व पेट दर्द आदि के रोगी बढ़ रहे हैं। इस समय लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

---
बीमारी से दंपति की मौत
राजापुर। काली महारानी मोहल्ला में शुक्रवार की शाम वृद्ध दंपति की बीमारी के चलते मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक चंद्रकली (75) कई वर्षों से कुष्ठ रोग से पीड़ित थीं। पति रामलाल (80) चलने फिरने में असमर्थ थे। शुक्रवार की शाम कुछ घंटे के अंदर दोनों की मौत हो गई। दंपति की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के पांच पुत्र व दो पुत्री हैं। बड़े पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed