फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   with bicycle and falls, driver dies

Chitrakoot News: साइकिल से टकराकर बाइक गिरी, चालक की मौत

Sun, 21 Jul 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
with bicycle and falls, driver dies
बांदा। तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई बाइक गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर के भिटौरा गांव के भोलानगर निवासी सूरज (18) तीन महीने से अपनी बहन की ससुराल तिंदवारी थाना क्षेत्र के भगवती नगर में रह रहा था। रविवार को अपने मित्र से बाइक लेकर वह घूमने के लिए निकला। तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए सत्यनारायण इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रहे तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव निवासी साइकिल सवार राजबहादुर (60) व उसकी पत्नी पान कुमारी (50) को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार दंपती गंभीर घायल हो गए। जबकि बाइक चालक सूरज बाइक से अनियंत्रित होकर सिर के बल पलटी खाकर सड़क में गिर पड़ा। हेलमेट न पहने होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। भाई संदीप ने बताया कि पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। तिंदवारी थानाध्यक्ष राधाकृष्ण ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed