फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Will soon adjust the salaries of teachers

जल्द मिलेगा समायोजित टीचरों का वेतन

Sun, 28 Dec 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 28 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Will soon adjust the salaries of teachers

वित्त एवं लेखाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोले टीचरों जल्द ही वेतन मिलने का आश्वासन मिला है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडे ने बताया कि सहायक टीचरों  के पद पर समायोजित शिक्षामित्रों को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक संकट है।
विज्ञापन


सचिव के आदेश पर बीएसए ने आदेश भी जारी किया पर तीन हफ्ते बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षक नेता का आरोप है कि इसके पीछे वित्त एवं लेखाधिकारी का ढीला-ढाला रवैया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचरों ने इस बात पर आक्रोश जताते हुए 30 दिसंबर से लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष संघ की अगुवाई में क्रमिक अनशन करने की धमकी भी दी थी।

अखिलेश ने बताया कि इसके बाद उनकी वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता हुई है और इसमें उन्होंने जल्द से जल्द वेतन जारी कराने का आश्वासन दिया है।

वित्त एवं लेखाधिकारी ने अपने आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वे ऐसे शिक्षामित्रों, जिनका समायोजन होने और कार्यभार ग्रहण करने के बाद, अभिलेखों का सत्यापन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed