{"_id":"ded3b40c40bccc752c82d01958739a47","slug":"will-go-house-to-house-verification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 12 Mar 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम नीलम अहलावत की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय
विज्ञापन
निर्वाचक नामावलियों के मिलान और सत्यापन संबंधी बैठक हुई। डीएम ने कहा कि
नोडल और सहायक नोडल अधिकारी विकास खंड कार्यालयों पर बैठक करें।
उन्होंने कहा कि बैठक में सुपरवाइजर और बीएलओ को भी बुलाया जाए। बैठक में ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का सत्यापन पंचायत निर्वाचक नामावली से किया जाएगा।
बताया कि दोनों नामावलियां वर्णमालानुक्रम में बनाई जा रही हैं। मिलान के बाद नामावलियों का घर-घर सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के समय यह भी देखा जाएगा कि सूची में अंकित नाम परिवार सूची में अंकित है या नहीं। ऐसे व्यक्ति के संबंध में राशन कार्ड से भी सत्यापन किया जाए।
कर्मचारियों से यह भी ध्यान रखने को कहा कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में दो व तीन में अंकित हैं, उनके सत्यापन के समय पड़ोसी या संभ्रांत व्यक्ति भी इसकी पुष्टि करें कि यह गांव में रह रहा है या नहीं। उन्होंने अन्य कई निर्देश भी दिए।
डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) से प्राप्त सीडी भी संबंधित कर्मचारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आगाह किया कि इस काम में हीलाहवाली न की जाए और काम समय से पूरा कराया जाए। बैठक में एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम नरेंद्र सिंह, एके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।