{"_id":"65db849f4092ba9f4e02843e","slug":"wife-dies-in-collision-with-bolero-husband-serious-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-105207-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
चित्रकूट। बाइक से जा रहे दंपती को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भरतकूप थाना क्षेत्र के खंभरिहा निवासी संजय ने बताया कि चाचा प्रमोद कुमार (40) पत्नी सुमन देवी (32) को शनिवार की शाम को उनके मायके हरिहरपुर से खंभरिहा बाइक से लेकर आ रहे थे। ढोलबजा गांव के पास पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्रियां है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस संबंध में भरतकूप थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि चालक अभी पकड़ से दूर है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।