फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Who will be the successor of Laxmikant

कौन होगा लक्ष्मीकांत का उत्तराधिकारी

Sun, 08 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 08 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

चिंतन बैठक में भाजपाइयों की चर्चा का अहम विषय

विज्ञापन
लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षी का कार्यकाल रहा। प्रदेश अध्यक्ष देरी से आए तो इस बात को और हवा मिली। बैठक के दौरान कई नाम हवा में तैरे तो एक बात साफ हो गई कि वाजपेयी की पारी का अंत नजदीक आ गया है।

पार्टी के अंदरखाने की मानें तो यूपी चुनाव में फतह के लिए भाजपा जातिगत समीकरणों पर फोकस करेगी। रणनीतिकारों ने आलाकमान को यह बात समझाने में सफलता पा ली कि उत्तर प्रदेश का चुनाव जातिगत आधार पर लड़ा जाता है।

अगर सपा, बसपा की लखनऊ में बारी-बारी से ताजपोशी होती है तो इसकी बड़ी वजह बसपा की दलित वर्ग और सपा का यादव-कुर्मी आदि पर पकड़ है।

पार्टी के बड़े नेताओं ने आपसी चर्चा में इस बात की पुष्टि भी की। साथ ही ओमप्रकाश सिंह, धर्मपाल सिंह प्रजापति आदि अरसे से हाशिए पर पड़े अपने समुदाय में अच्छी खासी पकड़ रखने वाले दिग्गजों को पूरी तवज्जो दिए जाने से भी इस तथ्य को बल मिलता है।

पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो अब लक्ष्मीकांत वाजपेयी के उत्तराधिकारी का भी चयन हो चुका है। आलाकमान ने इसके लिए कई नाम चुन भी लिए हैं, जिस पर मोदी-शाह की मुहर लगनी बाकी है।

चर्चा के मुताबिक, जिन नामों पर ज्यादा जोर है- वे हैं एमएलसी महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री अनुपमा जायसवाल और उपाध्यक्ष धर्मपाल प्रजापति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed