फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   While the rain brought smiles to farmers' faces, it left city dwellers in tears

Chitrakoot News: बारिश से किसानों के खिले चेहरे तो शहरी वाशिंदों के निकले आंसू

Tue, 07 Jul 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
While the rain brought smiles to farmers' faces, it left city dwellers in tears
फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद
फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद
विज्ञापन


फोटो न-08 सीकेटीपी 18 अग्रसेन नगर मोहल्ला में एक घर में घुसे पानी को निकालती युवती संवाद
फोटो न-08 सीकेटीपी 19 सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में भरा पानी। संवाद
फोटो न-08 सीकेटीपी 20 कृषि भवन कार्यालय परिसर में भरा पानी। संवाद
फोटो न-08 सीकेटीपी 21 एलआईसी से मिशन मार्ग पर भरा पानी। संवाद
फोटो न-08 सीकेटीपी 22 राजापुर कस्बा में भरा पानी। संवाद
= जिला अस्पताल, कृषि भवन, सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर जलमग्न
= कचेहरी मार्ग, पटेल तिराहा मार्ग पर बहते दिखा गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मानसून आने के बाद मंगलवार को जिले में झमाझम बारिश हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। पिछले दो दिनों से रूक-रूककर हो रही कभी धीमी-कभी तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं बारिश ने पालिका के जलनिकासी इंतजामों की पोल खोल दी। नाले और नालियां उफनाने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा और जिला अस्पताल समेत कई सरकारी कार्यालय परिसर जलमग्न हो गए। कई मोहल्लों में नालियां उफनाने से गंदा पानी घरों में चला गया।
मानसून के दस्तक देने के बाद अलग-अलग हिस्सों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार तड़के से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ था, उसके बाद कभी धीमी-कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। बारिश के दौरान शहर के प्रमुख नाले और नालियां उफना गईं और जिला अस्पताल, कृषि भवन, सिंचाई विभाग परिसर समेत कचेहरी मार्ग जलमग्न हो गया। यही नहीं अग्रसेन नगर और शास्त्री नगर मोहल्ले की सड़कें जलमग्न हो गईं। साथ ही कई घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। मोहल्ले के मनीष ने बताया कि जलभराव के बारे में अफसरों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

-----------------
बारिश से ग्रामीण अंचलों में कई मार्ग हुए प्रभावित
मानिकपुर/राजापुर। क्षेत्र में जोदरार बारिश से खेत खलिहान जलमग्न हो गए। बरदहा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हुई। रपटा पर पानी चलने से चमरौहा, गुरदरी सहित आसपास के गांवों के निवासियों का आवागमन बंद हो गया। राजापुर क्षेत्र में मंगलवार को क्षेत्र मे रुक- रुक कर बारिश होती रही। इससे नगर की सड़कों पर पानी भर गया। किसान भोला प्रसाद, रवि सिंह ने बताया कि कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को जोरदार बारिश हुई। इससे अब किसान खरीफ की फसल की बुआई सहित धान की बेड़ लगाना शुरू कर देंगे। वहीं, राजापुर कमासिन रोड, व सराय तलैया चौराहा में पानी भर गया। खोही क्षेत्र में भी बारिश होने से धर्मनगरी चित्रकूट में सड़कों में कई स्थानों में पानी भर गया। क्षेत्र के गांव बालापुर, बंदरकोल आदि गांव की गलियों में पानी भरने से ग्रामीणों को आने जाने में समस्या हुई। इसी प्रकार शिवरामपुर कस्बा सहित भैसोंधा, अकबरपुर, रसिन आदि गांव की गलियों में पानी भर गया। इसी तरह से मऊ कस्बा की गलियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------

बारिश से कई इलाकों की बत्ती गुल, करंट से एक मवेशी भी मरा
चित्रकूट/खोही। बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। शहर समेत जिले के मानिकपुर, पहाड़ी, खोही, रामनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रही। शहर के कुबरेगंज निवासी जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह से बिजली के ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण मोहल्ले के कई घरों में बिजली की आपूर्ति बंद रही। नई बाजार के राकेश अग्रवाल, शिव अवस्थी ने बताया कि बारिश होते ही बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। वही खोही क्षेत्र में बारिश होने से बिजली के खंभे में करंट उतरने से सीतापुर क्षेत्र के चौगलिया बाजार में राममंदिर के पास एक मवेशी की मौत हो गई। संवाद

फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद

फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद

फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद

फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद

फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद

फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद

फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद

फोटो न-08 सीकेटीपी 17 जिला अस्पताल परिसर में भरे पानी के बीच निकलते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed