{"_id":"687be5f69be16237030a809c","slug":"when-she-was-not-taken-to-meet-her-parents-the-woman-committed-suicide-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-118084-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: माता-पिता से मिलाने नहीं ले गए तो महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: माता-पिता से मिलाने नहीं ले गए तो महिला ने दी जान
विज्ञापन
रेशमा
चित्रकूट/मऊ। मऊ थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव में शुक्रवार को महिला ने पति से माता पिता से मिलवाने की जिद की। पति ने साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने हत्या करने की आशंका जताई है।
कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां के उमरा गांव निवासी चंद्रसेन ने बताया कि बेटी रेशमा का विवाह चार साल पूर्व नौबस्ता निवासी गया प्रसाद गौतम से हुआ था। गुुरुवार को पत्नी गीता के साथ लालता रोड निवासी रिश्तेदार के घर निमंत्रण पर आए थे। शुक्रवार को नौबस्ता से बेटी रेशमा (24) का फोन आया कि वह मिलना चाहती है। उसने बेटी को समझाया कि वह खुद उसकी ससुराल आएंगे लेकिन बेटी जिद कर रही थी कि वह खुद लालता रोड मिलने आएगी। इसी बात का पति गया से विवाद हुआ। गया प्रसाद ने लालता रोड ले जाने से इन्कार कर दिया तभी क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाया।
इसके बाद जानकारी मिली कि बेटी रेशमा ने साड़ी से फंदा लगा कर खुदकुशी कर लिया है। मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव चारपाई में था। ससुरालीजन फंदा लगाने का कोई कारण नहीं बता रहे थे। बाद में पता चला कि पति से विवाद हुआ था। उसके एक बेटा अर्श (2) है। शादी चार साल पहले हुई थी। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने फंदा लगाने की जानकारी दी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। अब परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।