फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wheat is getting wet at the purchasing centers due to rain, work is being carried out by putting foil.

Chitrakoot News: बारिश से क्रय केंद्रों पर भीग रहा गेहूं, पन्नी डाल चला रहे काम

Sat, 02 May 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 02 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Wheat is getting wet at the purchasing centers due to rain, work is being carried out by putting foil.
फोटो न- 01 सीकेटीपी 26 रामपुर परिसर में लगे गेहूं को भीगने से बचाने को डाली गई पन्नी। संवाद
चित्रकूट। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बृहस्पतिवार की रात को तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश ने जहां कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों और अधिकारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। बारिश के कारण खुले में रखा गेहूं भीग रहा हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




कई दिनों तक चिलचिलाती धूप और गर्मी झेलने के बाद, अचानक आए मौसमी बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। हालांकि, इस राहत के साथ ही एक नई चुनौती भी सामने आई है। जिले में वर्तमान में सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद का कार्य चल रहा है और बारिश के कारण यह प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




बारिश ने केंद्र प्रभारियों की बढ़ाई परेशानी



बारिश के पानी से गेहूं के भीगने की आशंका के चलते, किसानों और खरीद केंद्रों के प्रभारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से गेहूं को बचाने के लिए पन्नियों का सहारा लिया जा रहा है लेकिन यह एक अस्थायी समाधान है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित खुले खरीद केंद्रों पर यह समस्या और भी गंभीर है, क्योंकि कई जगहों पर गोदामों में पर्याप्त जगह न होने के कारण गेहूं को केंद्र के बाहर ही रखना पड़ता है। शहर के गल्ला मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र के प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण गेहूं खरीद के कार्य पर असर पड़ रहा है। तौल के बाद गेहूं को सुरक्षित गोदामों में रखना पड़ता है, हालांकि उनके केंद्र पर पर्याप्त जगह उपलब्ध है। किसानों रामलाल पटेल और सूरज प्रसाद ने बताया कि मौसम को देखते हुए वे अपने ट्रैक्टरों में गेहूं लाते समय भी पन्नियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि बारिश से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले जिम्मेदार-----



जिला खाद्य वितरण अधिकारी अविनाश कुमार झा ने खरीद केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे बारिश से गेहूं को बचाने के लिए हर संभव उपाय करें। प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि गेहूं को गोदामों में ही रखें और तौल के समय भी उसे पन्नियों से ढक कर रखें।




चेतावनी: दो मई तक जारी रहेगा खराब मौसम



कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा के अनुसार, जिले में 2 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। आकाश में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें और पशुओं को भी सुरक्षित बांध कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed