फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wednesday is the hottest day of June, 46 degrees Celsius

Chitrakoot News: जून का सबसे गर्म दिन बुधवार, 46 डिग्री पारा

Thu, 06 Jun 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wednesday is the hottest day of June, 46 degrees Celsius
चित्रकूट। नौतपा खत्म होने के बाद भी जिले में गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे। जून का बुधवार इस माह का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। तापमान 46 डिग्री तक पहुंंच गया। तेज धूप के कारण दोपहर में सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

वैसे तो जिले का तापमान इसी वर्ष 47 को भी पार कर चुका है लेकिन जून माह में पहली बार बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। गर्मी से लोग तिलमिला उठे, जो लोग सड़कों पर निकले वह पूरी तरह से कान व सिर को ढंककर निकले। थोड़ी-थोड़ी देर में लोगों का हलक सूखता रहा। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। गर्मी से इंसानों के साथ ही पशु भी परेशान दिखे। पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। नौतपा समाप्त हो चुका है पर ज्येष्ठ माह में मौसम साफ होने से गर्मी चरम पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि पिछले तीन दिनों से पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाएं तपिश को कम कर रही थीं। जिससे गर्मी का लोगों को एहसास नहीं हो रहा था। अभी दो-तीन दिन तक तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed