{"_id":"9111dfc82db414f030441ba50801c583","slug":"water-loging-creating-problem-in-mau-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में गंदगी और जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में गंदगी और जलभराव से आफत
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय में जगह-जगह गंदगी और जलभराव से लोग परेशान हैं। मार्ग पर कीचड़ होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने कई बार समस्या के संबंध में अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मऊ में बस स्टैंड, चौराहा, टाकीज रोड, शिवपुर तिराहा, बाजार रोड, पुराना अस्पताल आदि जगहों पर जलभराव है। गंदा पानी घरों में घुसता है। नालियां पटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि करीब दो साल से नालियों की सफाई तक नहीं हुई। हाइवे के अलावा बाजार में भी यही स्थिति है। जितेंद्र त्रिपाठी, कामता मिश्रा, अवधेश द्विवेदी, शारदा अग्रहरि, कमलेश शुक्ला आदि ने बताया कि गंदा पानी घरों में घुसने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
संक्रामक बीमारियों का भी खतरा है। बीते दिन हुई बारिश से स्थिति और बिगड़ गई है। इस संबंध में बीडीओ श्रीकांत त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने एडीओ पंचायत बिंदा प्रसाद से जानकारी ली।
एडीओ पंचायत ने बताया कि 15 हजार की आबादी में तीन हजार मकान हैं, तीन सफाईकर्मियों के जिम्मे यहां की सफाई व्यवस्था है। बीडीओ को पता चला कि सिर्फ एक सफाई कर्मी शारदा प्रसाद ही ड्यूटी पर था। उन्होंने अन्य दो कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए।