{"_id":"6abbf8ac46c6a782f20eb903","slug":"water-flows-over-the-valmiki-river-causeway-contact-with-ten-villages-cut-off-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-136961-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाल्मीकि नदी के रपटे पर पानी, दस गांवों का टूटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाल्मीकि नदी के रपटे पर पानी, दस गांवों का टूटा संपर्क
Tue, 29 Sep 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29 सीकेटीपी 16 वाल्मीकि नदी पर बने रपटे के ऊपर पानी। आर्काइव
राजापुर (चित्रकूट)। अधिक बारिश होने से नेकहली गांव के पास वाल्मीकि नदी पर बने रपटे पर जलभराव है। इससे दस गांवों का संपर्क टूट गया है। यहां पुल की मांग कई साल से हो रही है, पर समाधान नहीं हुआ।
इस साल पांच से अधिक बार नदी का पानी रपटे के ऊपर आ चुका है। जब तक पानी भरा रहता है, रास्ता बंद रहता है। गनीवा गांव के रामप्रताप, सूरज प्रसाद ने बताया कि इस रपटा से चनहट, गोहानी कला, कछिया, अनीपुर, रगौली, बालापुर, हरदौली आदि गांवों के लोग निकलते हैं। पानी भरने पर इन गांवों का आपसी संपर्क कट जाता है। कई लोग जान जोखिम में डालकर रपटा पार करते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
अनीपुर निवासी रामहित ने बताया कि रपटा करीब 20 साल पहले बना था। अब पुल बनने से ही स्थायी राहत मिल सकती है।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
वाल्मीकि नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए सेतु निर्माण इकाई बांदा द्वारा कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
-संजीत श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड।