फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   On paper, a 20-foot-wide road; on the ground, not even a single foot.

Chitrakoot News: कागजों में 20 फीट चौड़ी सड़क, मौके पर एक फुट भी नहीं

Tue, 29 Sep 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 29 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
On paper, a 20-foot-wide road; on the ground, not even a single foot.
29 सीकेटीपी-11-प्लॉटों वा गाटों की जांच के दौरान अधिकारी। संवाद
मानिकपुर (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के सरहट में बेशकीमती जमीन पर कथित अवैध प्लॉटिंग की मंगलवार को जांच हुई।
विज्ञापन

कर्वी-मानिकपुर और मंडपा मार्ग से जुड़े गाटा संख्या 43 व 41 में हुई रजिस्ट्रियों में 20 फीट चौड़ी सड़क दर्शाई गई है, जबकि मौके पर एक फुट भी सड़क नहीं मिली।
इस मामले में जिला पंचायत से नक्शा स्वीकृत होने के भी कोई दस्तावेज नहीं मिले। डीएम पुलकित गर्ग के निर्देश पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी और सब रजिस्ट्रार विवेक कुमार गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि सरहट मौजा के ये दोनों गाटे बेशकीमती और विवादित हैं।
विज्ञापन

गाटा संख्या 43 कर्वी-मानिकपुर मुख्य मार्ग से लगा है जबकि गाटा 41 मंडपा मार्ग पर स्थित है। दोनों जमीनों को औद्योगिक कार्यों के लिए धारा-80 के तहत अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में वहां आवासीय प्लॉट काटकर करीब 41 लोगों को बेच दिया गया। इससे बड़े पैमाने पर राजस्व और स्टांप शुल्क की हानि की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सम्मिलित खातेदारों को बिना सूचना दिए धारा-80 की अनुमति ले ली गई, जबकि दोनों गाटों को लेकर सिविल कोर्ट कर्वी और एसडीएम न्यायालय में पहले से मुकदमे चल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार दयाशंकर वर्मा, सदर लेखपाल अरबाज सिद्दीकी समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौके के तथ्यों और अभिलेखों का मिलान कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed