फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water enters roads and houses in Taraunha; movement halted.

Chitrakoot News: तरौंहा में सड़क और घरों में घुसा पानी, आवागमन बंद

Wed, 02 Sep 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 02 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water enters roads and houses in Taraunha; movement halted.
फोटो 01 सीकेटीपी 26 तरौंहा में घर की दुकान से सामान निकालते हुए। संवाद
चित्रकूट। शहर के तरौंहा मोहल्ला को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मार्ग पर मंदाकिनी का पानी भरने से मंगलवार सुबह से आवागमन बंद हो गया। मोहल्ले के कई घरों में पानी घुस गया है। लोग सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी मुख्य सड़क में भरने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। बाजार खरीदारी करने आए निवासी घर नहीं लौट पाए। रामकली, राजेंद्र प्रसाद, सोनू ने बताया कि बाजार से लौटने पर रास्ते में पानी भरा मिला। दो घंटे से अधिक समय से घर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहीद बाबा स्थल बस्ती के 25 से अधिक घरों में पानी घुस गया है। घरों में रखा सामान भीग गया है। राधेश्याम ने बताया कि बाढ़ इतनी तेजी से आई है कि घर से कोई सामन नहीं निकाल पाए हैं। राशन, कपड़े सहित अन्य पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज देवी ने बताया कि उसका घर डूब गया है और वह सामान निकालकर सड़क किनारे एक घर में पानी कम होने का इंतजार कर रही है। तरौंहा के चिकवन टोला और कच्ची छावनी मोहल्ला भी प्रभावित है। कुछ घरों के अंदर पानी चला गया है। मोहल्लों के लोग बाढ़ की वजह से छत के ऊपर सामान ले जाने में जुटे रहे। वहीं शंकर बाजार के नदी किनारे सुंदर घाट बस्ती के लोग भी ट्रैक्टरों में गृहस्थी का सामान लेकर दूसरे स्थानों पर चले गए हैं।

उधर, कर्वी के पूर्व सभासद कमलेश कुमार ने बताया कि बाढ़ से घर छोड़ कर बाहर निकले करीब 20 लोगों को ठहरने के साथ खाने की व्यवस्था की है। कहा कि जितने भी लोग बाढ़ से प्रभावित हो, वह आकर रहने के साथ खाना खा सकते हैं। सभी के लिए व्यवस्था की जाएगी।

फोटो 01 सीकेटीपी 26 तरौंहा में घर की दुकान से सामान निकालते हुए। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 26 तरौंहा में घर की दुकान से सामान निकालते हुए। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 26 तरौंहा में घर की दुकान से सामान निकालते हुए। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 26 तरौंहा में घर की दुकान से सामान निकालते हुए। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 26 तरौंहा में घर की दुकान से सामान निकालते हुए। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 26 तरौंहा में घर की दुकान से सामान निकालते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed