फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   water an lght problem in chitrakoot

चित्रकूटः लॉकडाउन में बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे लोग

Sat, 30 May 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
water an lght problem in chitrakoot
शहर के कलक्ट्रेट मार्ग पर घर से दूर लगे हैंडपंप से पानी लेकर जाता युवक - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में लॉकडाउन के काल में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या से यहां के निवासी जूझ रहे हैं। गांवों में कई-कई घंटे बिजली और पानी की आपूर्ति का हाल बेहाल रहता है। आए दिन इंटेकवेल में लगी विद्युत की मोटर जल जाती है।
विज्ञापन

एक तरफ कोरोना महामारी दूसरी ओर दूसरी तरफ चल रहे नौतपा के बीच उमस व लू के थपेड़ों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बिजली व्यवस्था इस कदर चरमराई है कि कब बत्ती गुल हो जाए। कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन

बिजली न आने से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ता है। शहर में मंदाकिनी नदी के घाट में बने इंटक वेल की आए दिन विद्युत की मोटर जल जाती है। इससे पानी की आपूर्ति बंद रहती है। यही हाल जिले के भौरी, मानिकपुर, शिवरामपुर, भरतकूप, राजापुर, मऊ क्षेत्र में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगे सोनेपुर गांव में पानी की समस्या के कारण यहां के निवासी हैंडपंप से पानी लाते हैं। इसी तरह से कई गांवों में पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता ने हाकीम सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण समस्या रहती है।
इसको मौके पर जाकर कर्मचारी ठीक कर देते है। जल संस्थान के अधिशाषी अभिंयता बीडी सिंह ने बताया कि पुराने उपकरण होने के कारण समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed