फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Warning to stop ambulance services from today

आज से एंबुलेंस सेवाएं ठप करने की चेतावनी

Sun, 25 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Warning to stop ambulance services from today
- जिला अस्पताल परिसर में हड़ताल पर बैठे एंबुलेंसकर्मी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। एंबुलेंस चालक व सहयोगी कर्मी ठेका प्रथा बंद करने आदि मांगो को लेकर तीसरे दिन धरने पर बैठे रहे। चेताया कि रात 12 बजे तक निदान न होने सोमवार से सेवाएं ठप कर दी जाएगी। इसके लिए सरकार व विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा 108 व 102 के एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने प्रदेश आवाहन पर रविवार को जिलाध्यक्ष संजय गुर्जर की अगुवाई में तीसरे दिन धरने पर बैठे रहे। मांग में कहा कि एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर स्थानांतरित न किया जाए। अनुभवी कर्मचारियों को ही रखा जाए। एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेका प्रथा से निजात मिले। मृतक आश्रितों के परिवारों को जल्द बीमा राशि 50 लाख और सहायता राशि सरकार की ओर से जारी हो। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी तरह की कटौती न की जाए। सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के आधीन किया जाए। चेताया कि मांगें पूरी न होने की दशा में आज सोमवार से समस्त एंबुलेंस संचालन ठप कर कर दिया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, अवनीश पटेल, अनिरुद्ध सिंह, रामजीवन, नवीन आदि एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed