फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wanted arrested with stolen money

चोरी के रुपयों समेत वांछित गिरफ्तार

Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wanted arrested with stolen money
फोटो-7- थाने में मौजूद पकड़ा गया चोर। - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रैपुरा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को चोरी किए गए एक लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। यही आरोपी बुधवार को थाना परिसर से भाग गया था। उसे दो घंटे में पुलिस ने दोबारा पकड़ लिया था।
विज्ञापन

बताया गया कि 18 अक्तूबर को कोतवाली कर्वी के छेछरिहा खुर्द निवासी मिथलेश कुमार ने थाने में सूचना दिया कि इस्माइल, आफताब उर्फ सानू, अरशद उर्फ गूंगा निवासी बुधवा निकट सब्जी मंडी थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज, कलीम उर्फ कल्लू निवासी मंतुरिया का पूरा कर्मा बाजार, गोविंद मौर्य निवासी जसरा रोड गोहनिया ने टेंपो में सवार होकर ब्रीफकेस से एक लाख 10 हजार रुपये चुरा लिया था।
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस ने जनता की मदद से अरशद, कलीम, गोविंद मौर्य को गिरफ्तार कर चोरी किए गए छह हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त टेंपो बरामद कर लिया था। वांछित इस्माइल को गुरुवार को चोरी किए गए एक लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अनिल कुमार गुप्ता, आरक्षी बलराम यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed