{"_id":"5e346e048ebc3e4b000f47c8","slug":"wall-collapses-over-sleeping-father-and-children-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5417233129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे पिता और बच्चों पर भरभराकर गिरी दीवार, परिजनों ने मलबे से निकाल कर कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे पिता और बच्चों पर भरभराकर गिरी दीवार, परिजनों ने मलबे से निकाल कर कराया भर्ती
विज्ञापन
मऊ थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में बृहस्पतिवार देर रात किसान के कच्चे घर की दीवार गिर गई। दीवार के पास ही कमरे में सो रहे पिता व उसके दो मासूम बेटे मलबे में दब गए। आवाज सुन परिजन जागे और मलबे से बाहर निकाला। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
देर रात परिवार सो रहा था, तभी कमरे की दीवार गिर गई। इसमें दो बच्चे और पिता दब गए। चीख पुकार सुन परिजन जागे और पड़ोसी भी एकत्र हो गए। काफी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला जा सका। पिता उमाकांत व उसके दो बेटे आदेश मिश्रा, अभय मिश्रा बेहोश थे।
परिजनों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों बच्चों की हालत सामान्य बताई है। घटना में उमाकांत के पैर टूटने की पुष्टि हुई। सीएचसी से तीनों को प्रयागराज रेफर किया गया है।