फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Votes will be cast today for graduate MLC

चित्रकूट: स्नातक एमएलसी के लिए आज डाले जाएंगे वोट

Mon, 30 Nov 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Votes will be cast today for graduate MLC
चित्रकूट। प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आज (मंगलवार को) वोट डाले जाएंगे। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, इस दौरान जिले के छह हजार 56 मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य तय करेेंगे।
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में स्नातक एमएलसी चुनाव के छह हजार 56 मतदाता है। इसमें 4721 पुरुष और 1335 महिला मतदाता हैं। बताया कि मतदान के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए है, जिसमें कुल 10 बूथ हैं।
विज्ञापन

मतदान के लिए चार जोनल अधिकारी, सात सेक्टर प्रभारी व 10 माइक्रो आबजर्वर बनाए गए हैं। सभी बूथों में कैमरे लगाए गए हैं। कलक्ट्रेट परिसर में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ में सुरक्षा के लिए एक एसआई व छह पुलिसकर्मी दो महिला पुलिस कर्मी) की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम, एसपी व जोनल अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कर मतदान कराने के लिए कहा।
डीएम ने बताया कि चार -चार सदस्यों की दस पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ पहुंच गई हैं। मतदान के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। मतदाता सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वोट डालेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी।
जिले में बनाए गए सात मतदान केंद्र
चित्रकूट। जिले में कुल सात मतदान केंद्र है। जिसमें चित्रकूट इंटर कालेज, खंड विकास कार्याल कर्वी, खंड विकास कार्यालय मानिकपुर, खंड विकास कार्यालय पहाड़ी,खंड विकास कार्यालय रामनगर, खंड विकास कार्यालय मऊ व राजापुर नगर पंचायत बनाए गए हैं। कुल 10 बूथ बने हैं।

इनके भाग्य का होगा फैसला
चित्रकूट। स्नातक एमएलसी चुनाव में यज्ञदत्त शर्मा भाजपा, अजय कुमार कांग्रेस, मानसिंह यादव सपा, उत्तम कुमार जन अधिकार पार्टी व डॉ. शबनम सोनी बुंदेलखंड क्रांति दल की प्रत्याशी हैं। इसके अलावा रमेश चंद्र दुबे, अनिल कुमार, अमित गुप्ता, डॉ. अरविंद सिंह परमार, चंद्रलोक सिंह, पंकज मनु विश्वकर्मा, रघुनाथ द्विवेदी, डॉ. विनीत कुमार, विनोद कुमार पांडेय, डॉ. हरी प्रकाश यादव व हरिश्चंद्र सिंह पटेल निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed