फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Votes cast by employees

कर्मचारियों ने डाले वोट

Mon, 13 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 13 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Votes cast by employees
जसिया में जाट न्याय धरने का 11वां दिन रहा शांतिपूर्ण - फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को मतदान करने का अवसर दिया गया है। सोमवार को दोनों विधानसभा क्षेत्र में लगे कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से डाक पत्र डाला।
विज्ञापन



 सोमवार को मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में डाक वोट डाले गए। चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए बैलेट पेपर में निशान लगाकर वोट पेटी में अपना मत सुरक्षित कर दिया।
विज्ञापन


चित्रकूट सीट के  रिटर्निंग अफसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह मतदान प्रक्रिया 18 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन 738 मतों में डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारियों ने वोट डाले। इसी प्रकार मानिकपुर सीट के रिटर्निंग अफसर राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन 523 मतों में दो सौ कर्मचारियों ने वोट डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मऊ के पुरूषोत्तम इंटर कालेज के चपरासी रोशन पुत्र रमेश ने बताया कि उसके बाबा के निधन के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया वह निभा रहा है, लेकिन चुनाव ड्यूटी लगी है और सोमवार को प्रशिक्षण के लिए चित्रकूट इंटर कालेज पहुंचा है।


उसने सीडीओ ए दिनेश कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर उसे प्रशिक्षण से अलग कर दिया गया है। इस मामले में सीडीओ ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जिस पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed