फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Voter list released for Panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी

Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Voter list released for Panchayat elections
चित्रकूट। पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें सात लाख 11 हजार 895 मतदाता हैं। चुनावी तैयारियों के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका चित्रकूट के सीमा विस्तार व मऊ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाया गया है। इसके चलते 19 गांवों के सीमा विस्तार के कारण इन गांवों की मतदाता सूची अभी नहीं प्रकाशित की गई है। इनमें सदर विकास खंड के लोढवारा, बनकट, छिपनीबाहरखेड़ा, कर्वी माफी, कसहाई, खोही, संग्रामपुुर, चितरागोकुलपुर, सीतापुर ग्रामीण, बालापुर माफी, बनाड़ी, कोलदहिया, कपसेठी, डिलौरा, रानीपुर भट्ट, मऊ, शेषा सुबकरा, अमानपुर व अहमद गंज है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मऊ ब्लाक में एक लाख 23 हजार 998, रामनगर में 82 हजार 776, मानिकपुर मेें एक लाख 43 हजार 715, सदर विकास खंड में दो लाख एक हजार 93 और पहाड़ी विकास खंड में एक लाख 60 हजार 313 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए निर्वाचन आयोग के आदेश पर एडीएम गणेश सिंह, सीडीओ डॉ. अमित आसेरी, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, परियोजना निदेशक अनय कुमर मिश्र, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, डीडीओ राजकुमार त्रिपाठी सहित एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सहायक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed