{"_id":"69b84527ae34d0d95e045cd8","slug":"vishnu-dutt-dwivedi-secured-first-position-in-atharva-veda-examination-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-128395-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विष्णु दत्त द्विवेदी ने अथर्व वेद परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विष्णु दत्त द्विवेदी ने अथर्व वेद परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया
Mon, 16 Mar 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो न- 16सीकेटीपी 24 कार्यक्रम में जगतगुरू शंकराचार्य से परीक्षाफल प्राप्त करते वैदिक छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के ग्राम ऐंचवारा निवासी वैदिक छात्र विष्णु दत्त द्विवेदी ने तिरुपति के धर्मगिरि स्थित प्रतिष्ठित वैदिक अध्ययन केंद्र में आयोजित अथर्ववेद मूलांत परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें शृंगेरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य ने सम्मानित किया।
यह परीक्षा सात वर्ष में एक बार होती है और इसमें एक हजार से अधिक वैदिक छात्रों ने भाग लिया था। इस कठिन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना असाधारण प्रतिभा और गहन तपस्या का प्रमाण माना जाता है। विष्णु दत्त द्विवेदी ने वर्ष 2013 से ही वैदिक अध्ययन की पढ़ाई शुरू कर दी थी। उज्जैन में पढ़ाई के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बावजूद, उन्होंने परिवार के सहयोग से अपनी पढ़ाई जारी रखी। वे वर्तमान में वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं। उनकी यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का परिणाम है।