फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Violence is being done in the name of caste religion

जाति धर्म के नाम पर कराई जा रही हिंसा

Thu, 06 Feb 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Violence is being done in the name of caste religion
चित्रकूट। सपा लोहियावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने कहा कि अयोध्या में मंदिर-मस्जिद के लिए बनाए गए ट्रस्ट को लेकर कोर्ट के निर्णय का पूरा सम्मान करते हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के पास देश-प्रदेश में विकास व बेरोजगारी को लेकर कोई एजेंडा नहीं है, बस जाति-धर्म के नाम पर जहर घोलकर हिंसा कराना की मकसद है। शांतिपूर्ण ढंग से अधिकारों की बात करने वालों पर पुलिस से मिलकर गोली चलवाई जा रही है।
विज्ञापन

डा. निर्मल बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि जल्द पूरे प्रदेश के जिलों में लोहियावाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। अबकी बार जिलाध्यक्ष बनने को पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्धारित फार्म भरकर जानकारी देनी होगी, जिसमें पार्टी के लिए आंदोलन करने, शिक्षा व सदस्यता की पूरी छानबीन होगी। कहा कि लोहियावाहिनी में युवाओं की टीम गांव-गांव जाकर बूथ मजबूत करेगी और सपा शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को देगी। साथ ही भाजपा के दोहरे चरित्र को भी उजागर करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि आज पूरे देश में भाजपा विकास, बेरोजगारी व महंगाई की बातों पर कोई जवाब नहीं देती। आरोप लगाया कि पुलिस का भाजपा गलत प्रयोग कर रही है। देश की आजादी व विकास में हिंदुओं के साथ मुसलमान, सिख व ईसाई का भी योगदान है। खुशहाली का रास्ता छोड़कर नफरत की राजनीति हो रही है। जबरन संविधान बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज इसी वजह से आसाम में हिंदू परेशान है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अनिल शर्मा, गुलाब खां, रामादेवी वर्मा, रेखा यादव, मंगल, नरेंद्र यादव, फराज खान, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed