फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,road,police,wine,truck

सात दिन के अंदर फिर दहशत से थर्राया तिरहार

Sat, 27 Mar 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
village,road,police,wine,truck
राजापुर(चित्रकूट)। तिरहार क्षेत्र के लिए मार्च का अंतिम पखवाड़ा काफी खराब साबित हो रहा है। सात दिन पहले इसी क्षेत्र के खोपा, देवारी व भदेदू में जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत और 15 बीमार होने से थर्राया गया था। और अब फिर शनिवार को दोबारा सड़क हादसे की घटना से थर्राया गया। सड़क हादसे में तीन की मौत और दो लोग गंभीर हैं।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पठानपुरवा में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां कई मोड़ है। स्थानीय लोगों के अनुसार मोड़ के कारण ही ट्रक चालक को सड़क पर खराब ट्रक को बना रहे लोग दिखाई नहीं दिए। इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि ओवरलोड खनिज सामग्री होने से ट्रक चालक तेजी से थाना क्षेत्र को पार करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

--
ट्रक खड़ा कर चालक फरारा
खराब ट्रक का चालक राजू पुत्र छितानी निवासी रायपुर अंदर नट बोल्ट कस रहा था। जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गया है। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने तुलसी चौक नहर के पास पकड़ने का प्रयास किया गया पर चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चुनाव लड़ना चाहता था मृतक
मृतक किसान रणविजय सिंह की पत्नी अंजना सिंह, मां गिरजा सिंह, एक पुत्र, एक पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक शंकर सुमन मिश्रा के परिवार में छोटा भाई केसरीनन्दन मिश्रा, पत्नी विनीता मिश्रा, मां कुसुम देवी, दो पुत्र है। सभी घटना से आहत है। मृतक इस बार ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर ली थी। उनके पोस्टर क्षेत्र में चस्पा किए गए हैं। फतेहपुर निवासी मृतक राजू मौर्य के तीन पुत्र दीपांशु, पीयूष व आर्यन ने बताया कि पिता की कमाई से परिवार का खर्च चलता है। राजू मौर्या पहले कानपुर फिर फतेहपुर में मिस्त्री का काम करता था। तीन माह पूर्व ही लूप लाइन राजापुर में आकर मिस्त्री का काम करने लगा था।
------------------------------
सर यह दोनों खबरें कौशांबी व फतेहपुर जिले के लिए भी प्रस्तावित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed