{"_id":"603bd7c28ebc3ee9620c4eac","slug":"village-hospital-vaccination-covid-19-doctor-chitrakutt-news-knp614761260","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों के टीकाकरण की आज से शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों के टीकाकरण की आज से शुरुआत
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में सोमवार से 60 साल के ऊपर और 45 से 59 साल के ऐसे लोगों (जो हाइपरटेंशन, डायविटीज सहित किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं) का कोरोना टीकाकरण शुरू हो रहा है। पहले दिन जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर से शुभारंभ किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि लगभग 1.25 लाख लोगों को जिनकी 60 साल से ऊपर वालों को लगाया जाएगा। इसी तरह 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों का भी टीकाकरण शुरू हो रहा है। (संवाद)
---
शराब के साथ पकड़ा
सरैंया। चौकी अंतर्गत गढ़चपा गांव के जिला पुरवा मे सुभाष यादव पुत्र कामता यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 18 र्क्वाटर देशी शराब बरामद की गई है। यह जानकारी चौकी प्रभारी सरैंया ज्ञानेंद्र कुमार ने दी है। (संवाद)
विज्ञापन
------
स्कूल में मवेशी बांधने पर कार्रवाई
मानिकपुर। मारकुंडी थाना अंतर्गत छेरिहा खुर्द गांव में जमीनी विवाद में परिषदीय स्कूल में एक ग्रामीण ने मवेशी बांध दिया। इस पर प्रधानाचार्य देव कुमार ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर मवेशियों को स्कूल परिसर से निकाला। थानाध्यक्ष मारकुंडी रमेश चंद्र ने बताया कि भूमि के विवाद में मवेशी मालिक केदार प्रसाद यादव ने स्कूल परिसर मेें मवेशी बांध दिया था। इस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।(संवाद)
-----
जानवरों की भूख मिटाओ अभियान
चित्रकूट। शहर व कालूपुर गांव के आदित्य कुशवाहा, अजय आदि ने रविवार से शहर व आसपास के क्षेत्र की सड़कों पर घूमते अन्ना मवेशियों के लिए जानवर बचाओ व उनकी भूख मिटाओ अभियान शुरू किया है। इसके तहत युवक कई जगह से भोजन व अन्य सामग्री मांग कर ऐसे मवेशियों को खिला रहे हैं। (संवाद)
------
घर में ताला तोड़ किया चोरी
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार के मंडी तिराहा निवासी के घर में चोर ताला तोड़कर एक बाइक सहित 20 हजार नगद व सोने चांदी के आभूषण जिनकी कीमत तीन लाख से अधिक है, चोरी हो गए। मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। रामकरन पुत्र रामाधार निवासी शंकर बाजार मंडी तिराहा ने दी। तहरीर में बताया कि 21 फरवरी उसके घर में अज्ञात चोर घुस कर एक बाइक सहित नगद 20 हजार रूपये व सोेने चांदी के जेवरात ले गये। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाये। (संवाद)
----------------------------------------------------------