फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,hospital,jail,covid 19,CMO

22 बंदियों समेत 152 नए संक्रमित

Tue, 27 Apr 2021 07:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
village,hospital,jail,covid 19,CMO
चित्रकूट। जिले में मंगलवार को 22 बंदियों समेत 152 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें 22 जिला जेल रगौली के बंदी शामिल हैं। जिले में अब एक्टिव केस 1451 हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में मृतकों की संख्या अब 35 हो गई है। पर राहत भरी खबर है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 160 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि 1460 मरीजों की कोविड जांच हुई। इसमें 152 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें मऊ, रामनगर, कर्वी और मानिकपुर के सर्वाधिक मरीज हैं। मरीजों को जरूरत के हिसाब से होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-----
हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया
चित्रकूट। जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व फायर ब्रिगेड विभाग की ओर से सेनेटाइजेशन कराया गया। इसमें राजकीय संप्रेक्षण गृह, वृद्धावस्था आश्रम, कचहरी, डाक बंगला वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, पोस्टमार्टम हाउस, शहरी स्वास्थ्य केंद्र, कोरोना जांच केंद्र आदि हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एसपी ने दूसरी डोज का टीका लगवाया
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जिला अस्पताल सोनेपुर में कोविड-19 की वैक्सीन की दूसरी डोज का टीका लगवाया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि नंबर आने पर कोरोना वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं।

----
वैक्सीन लगवाने के लिए लंबा इंतजार
कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस कारण वैक्सीन लगवाने के लिए पहुुंचने वाले कभी-कभी घर भी लौट आते हैं। मंगलवार को गल्ला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री गुलाब गुप्ता परिवार सहित वैक्सीन लगवाने गए। तो वहां मौजूद एएनएम बार बार कहती रही कि वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या जब 20 होगी तब वैक्सीन लगेगी। लगभग आधे घंटे बैठने के बाद बताया गया कि दस लोगों के होने पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि जब दस लोग एक साथ हो जाए तो वैक्सीन लगाने का नियम है। इसमें संयम से काम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed